रसोई Bytes: सावन के व्रत में इस तरह बनाएं लौकी की सब्जी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: सावन के व्रत में इस तरह बनाएं लौकी की सब्जी!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Lauki Without Onion Garlic – व्रत में खाने-पीने का काफी ध्यान देना होता है, इन दिनों में आप सिर्फ फलाहार का ही सेवन कर सकते है। लेकिन अगर आप फलाहार खा-खाकर ऊब गए है तो आप लौकी की सब्जी तैयार कर सकते है। ये बिना लहसुन और प्याज के भी उतनी ही स्वादिष्ट लगती है, चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

लौकी की सब्जी सामग्री –  लौकी 1/2 किलो, तेल 2 टेबल स्पून, जीरा 1 चम्मच, धनिया पाउडर 1 चम्मच,  गरम मसाला 1/2 चम्मच,  लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, हल्दी पाउडर 1 चम्मच, नमक स्वादानुसार, और अमचूर पाउडर 1 छोटा चम्मच।

Read also: रसोई Bytes: पनीर का मीठा खुरमा होता है लाजवाब, ये है रेसिपी!

लौकी की सब्जी रेसिपी (Lauki Without Onion Garlic) –

पहले लौकी को छिलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और चाहे तो उबाल ले। फिर गैस पर कुकर रख तेल डालकर गर्म कर लें और जीरा डालकर हल्का ब्राउन कर लें। जीरा ब्राउन हो जाए तो लौकी और हल्दी, नमक डालकर 5 मिनट तक पकने दें। फिर एक सीटी आने पर गैस बंद कर दें।

इसके बाद, कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म कर सभी मसाले डालकर पका लें, लौकी को कुकर से बाहर निकालें और इसे कढ़ाही में मसालों के साथ मिला दें। लगभग 5 मिनट तक पकने दें और गैस बंद कर दें। लीजिए तैयार है बिना लहसुन और प्याज की लौकी की सब्जी। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related