रसोई Bytes: व्रत में तैयार करे शाही मखाना खीर, ये रही रेसिपी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: व्रत में तैयार करे शाही मखाना खीर, ये रही रेसिपी!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Makhana Kheer Recipe – सावन में लोग भगवान शिव की अराधना कर उनके मनपसंद पकवान बनाते है, खासकर की खीर। सावन में खीर का भोग लोग भगवान शिव को जरूर लगते है और साथ ही घरों में भी बनाते है। ऐसे में आप भी व्रत में खीर तैयार कर सकती है, लेकिन इस बार सादी चावल की खीर नहीं बल्कि शाही मखाना खीर बनाएं। ये शरीर को पर्याप्त ऊर्जा देने के साथ ही आपको तंदुरुस्त रखेगा। 

शाही मखाना खीर सामग्री – 1 कप मखाना, 2 बड़े चम्मच घी, 1 बड़ा चम्मच काजू, 1 बड़ा चम्मच पिस्ता, 1 बड़ा चम्मच किशमिश,  1 बड़ा चम्मच बादाम, 1/2 कप मिल्पमेड, 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 2 चम्मच क्रश्ड बादाम, 2-3 धागे केसर और 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर।

Read also: रसोई Bytes: ब्रेड से बनाएं टेस्टी उपमा, जाने रेसिपी!

शाही मखाना खीर (Makhana Kheer Recipe) –

पहले आपको मखाना और ड्राई फ्रूट्स को घी में भून लेना है, फिर एक पैन को गर्म कर 1 चम्मच घी डालें और उसमें 1 कप मखाना डालकर अच्छी तरह से भून लें। ध्यान दे मखाना को ज्यादा भूरा न करें। इसके बाद, उसी पैन में फिर 1 चम्मच घी डालें और उसमें 1 बड़ा चम्मच काजू, 1 बड़ा चम्मच पिस्ता, 1 बड़ा चम्मच किशमिश और 1 बड़ा चम्मच बादाम डालकर भून लें। साथ ही ड्राई फ्रूट्स को भी अलग निकल ले। 

अब पैन में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालें और उसे उबाल आने तक पका लें, उबाल आ जाए तो दूध को धीमी आंच पर रखे जब तक थोड़ा आधा न हो जाए। फिर उसमें भुने हुए मखाना को डालकर कुछ देर पका लें। इसमें ड्राई फ्रूट्स और मिल्कमेड डालकर 3-5 मिनट पकाएं। थोड़ी देर में बादाम का पाउडर या अच्छे से क्रश्ड बादाम, 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर और केसर के धागे डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकाएं। केसर डालना या न डालना आपके ऊपर है। बस लीजिए तैयार है शाही मखाना खीर। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...