भाजपा प्रदेश प्रभारी ने राज्यपाल से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं और हुईं तेज़

फीचर्डभाजपा प्रदेश प्रभारी ने राज्यपाल से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं...

Date:


भाजपा प्रदेश प्रभारी ने राज्यपाल से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं और हुईं तेज़

लखनऊ: यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सरकार और संगठन में फेरबदल की चर्चाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की. दोनों के बीच लगभग एक घण्टा बातचीत चली.

राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रदेश प्रभारी ने पत्रकारों से कहा कि सरकार में कुछ पद खाली हैं जिनकों भरने का फैसला मुख्यमंत्री ही करेंगे. इस महीने की शुरुआत से बीजेपी के शीर्ष नेताओं का लखनऊ आवागमन तेज़ हो गया. तबसे सरकार और संगठन फेरबदल के लगातार क़यास लगाए जा रहे हैं.

राज्यपाल आनंदीबेन पटक के साथ मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार भेंट करार देते हुए कहा कि जब से मैं प्रदेश का प्रभारी बना हूं, तब से राज्यपाल जी से मुलाकात नहीं हुई है. राधामोहन सिंह को पिछले साल नवंबर बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई का प्रभारी बनाया गया था.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काम काज को सराहा. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उन्होंने जिस तरह से काम किया है उसकी जितनी तारीफ की जाय कम है. संगठन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी की सबसे मजबूत इकाई है और सरकार भी काफी लोकप्रिय है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...