लाइफस्टाइल डेस्क। Tomato Powder Recipe – पिज्जा सॉस से लेकर सूप, सलाद की ड्रेसिंग, टोमेटो सॉस और ऐसी कई सारी चीजों में टोमेटो पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। आप चाहे तो इसे रोजाना की सब्जी में मिलाकर स्वाद को दोगुना कर सकते है। टोमेटो पाउडर के लिए आपको बाजार जाने की जरूरत नहीं है, आप इसे आसानी से घर पर बना सकते है। चलिए जानते है कैसे ?
टमाटर पाउडर सामग्री – 250 ग्राम टमाटर, 1/2 चम्मच काली मिर्च, 2 सूखी लाल मिर्च, चुटकी भर काला और सफेद नमक, 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, 2-3 तेजपत्ता।
टमाटर पाउडर रेसिपी (Tomato Powder Recipe) –
पहले टमाटर को धोकर रख लें, अब टमाटर को पतले स्लाइस में काटकर थाली में फैला लें। अब टमाटर को सुखाना है, इसके लिए 2 दिन धूप में अच्छी तरह से सूखा लें। अगर जल्दी सुखाना है तो माइक्रोवेव ओवन में इसे डिहाइड्रेट कर सकते है। साथ ही आपको रा धनिया भी धोकर अच्छी तरह से सुखा लेना है । अब पैन में तेजपत्ता, काली मिर्च और सूखी लाल मिर्च को ड्राई रोस्ट करें, इसे भी प्लेट में निकालकर रख लें। अब सूखे हुए टमाटर, रोस्ट किए मसाले, हरा धनिया, काला और सफेद नमक डालकर ब्लेंडर में पीस लें।
मसाला एकदम पिसा हुआ बनाने के लिए उसे 4-5 बार पीसें, बस टोमेटो मसाला तैयार है। इसे एयरटाइट कंटेनर में रखें।

