रसोई Bytes: लंच या डिनर में बनाएं मैक्सिकन चिकन राइस, ये रहा तरीका!

रसोई Bytesरसोई Bytes: लंच या डिनर में बनाएं मैक्सिकन चिकन राइस, ये रहा...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Chicken Rice Recipe Mexican –  चिकन और राइस का कॉम्बिनेशन ज्यादातर सभी को पसंद आता है, क्योकि ये फटाफट बनकर तैयार भी हो जाता है। खासकर  मैक्सिकन चिकन राइस का तो स्वाद ही कमाल का है, लोग उंगलिया चाटते रह जाते है। चलिए जानते है रेसिपी। 

मैक्सिकन स्टाइल चिकन राइस सामग्री – 5 – 6 चिकन पीस, 1 कप चिकन स्टॉक, आधा कप चावल, बारीक कटा हुआ गाजर, प्याज बारीक कटा हुआ, 1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, 5- 6 लहसुन की कलियां, 1 चौथाई कप चीज, 1 कप सालसा, आधा चम्मच काली मिर्च, नमक स्वादानुसार।

मैक्सिकन स्टाइल चिकन राइस रेसिपी (Chicken Rice Recipe Mexican) –

पहले चिकन के पीस को अच्छी तरह से पका लें और एक पैन लें, फिर  पैन में सारे चिकन पीस को ढंककर अच्छी तरह से पका लें। हल्का सा पकने लगे तो इसमे चिकन स्टॉक डाल दें, इसे भी अच्छी तरह पकाएं। अब  पैन में शिमला मिर्च, गाजर, लाल मिर्च, नमक और काली मिर्च डालें। 

साथ ही मनपसंद सब्जियों को भी डाल दें। इन सबको पकने दें और एक दूसरे पैन में तेल डालकर गर्म कर इसमें  प्याज डालकर भूनें। फिर बारीक कटा लहसुन डाल दें, सब भुन जाने के बाद इसे चावल को डालें। इसे अच्छी तरह से भूनकर चिकन वाले पैन में डाल दें अच्छी तरह से पक जाने दें, फिर गैस बंद कर उसे निकले और  चीज डालकर गर्मागर्म सर्व करें। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related