रसोई Bytes: घर पर बनाएं मूंग दाल के पकौड़े, ये रही रेसिपी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: घर पर बनाएं मूंग दाल के पकौड़े, ये रही रेसिपी!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Moong Dal Pakoda – दालों का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, उन्ही दालों में से एक है मूंग दाल। ये म्युनिटी बढ़ाने में मददगार मानी जाती है, इसमें  विटामिन-ए, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम मैग्नीशियम, फाइबर आदि जैसे तत्व होते है। हालांकि, लोग इसे ज्यादा पसंद नहीं करते ऐसे में क्यों न आप मूंग दाल के पकौड़े बनाकर इसका सेवन करे। ये एक हेल्दी स्नैक्स होगा, जो की सभी पसंद करेंगे।

मूंग दाल के पकौड़े सामग्री  –  भिगी हुई 1 कप मूंग दाल, कटा हुआ 3 चम्मच हरा धनिया, अदरक का पेस्ट 1 चम्मच, धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, बारीक कटी हुई 3 – 4 हरी मिर्च, बेसन 1 कप, गर्म पानी 1 कप और तलने के लिए तेल। 

मूंग दाल के पकौड़े रेसिपी (Moong Dal Pakoda) –

पहले गर्म पानी में मूंग दाल को भिगो कर लगभग 2 घंटे के लिए रख दें, फिर पीसकर पेस्ट बना लें और एक बाउल में निकलकर बेसन, नमक, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च आदि डाल दें। सबको अच्छे से मिक्स कर लें और साथ ही  कढ़ाही में तेल गर्म कर ले। अब मिश्रण की बॉल बनाकर तेल में डालें और अच्छे से तल ले। जब गोल्डन ब्राउन हो जाए तो कढ़ाही से निकाल लें, बस तैयार है मूंग दाल के पकौड़े। आप हरी पुदीने की चटनी या चाय के साथ सर्व करें।  

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related