रसोई Bytes: त्योहार पर बनाएं केले का कस्टर्ड, जाने रेसिपी !

रसोई Bytesरसोई Bytes: त्योहार पर बनाएं केले का कस्टर्ड, जाने रेसिपी !

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Banana Custard Recipe – त्योहार के सीजन में मीठा खाने का मन तो होता ही है, लोग इन मौकों पर कई स्वीट डिश बनाते है। इसीलिए आज हम आपको एक टेस्टी और हेल्दी रेसिपी बताएंगे , जो की है केले का कस्टर्ड। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है, चलिए जानते है। 

केले का कस्टर्ड सामग्री –  2 केले, 20 ग्राम कस्टर्ड पाउडर, 150 मिली दूध, 1/4 कप चीनी, 3 टेबल स्पून वेनिला फ्लेवर एक्सट्रेक्ट, कटे हुए बादाम 2 छोटा चम्मच, कटे हुए काजू 2 चम्मच , कटे हुए पिस्ता 1 छोटा चम्मच और 10 – 20  किशमिश। 

केले का कस्टर्ड रेसिपी (Banana Custard Recipe) –

पहले दो केले को छीलकर छोटे- छोटे हिस्सों में कट ले और उसमे थोड़ा दूध में चीनी और कस्टर्ड पाउडर मिला ले, फिर जो बाकी का दूध है उसे  लगभग 10 मिनट तक उबालें। अब इसमें केले और कस्टर्ड पाउडर के मिश्रण को डाल दे। इस मिश्रण को उबालने तक गर्म करें, फिर केले जो आपने छोटे- छोटे हिस्सों में कट करें थे वह डाल दे। अब ड्राई फ्रूट से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related