रिश्ते:- हमारे देश मे सास बहू के रिश्ते को बड़े ही अजीब ढंग से देखा जाता है। कहा जाता है कि सास कभी अपनी बहू को बेटी की तरह सम्मान नहीं दे सकती जिसके चलते बहु और सास के रिश्ते में खटास आ जाती है। हमने अक्सर देखा है कि जब नई नवेली दुल्हन घर आती है तो सास उसपर रौब जमाना चाहती है और अपन घर की पूरी जिम्मेदारी उसी के ऊपर थोपना चाहती है। जब वह ऐसा करती है तो बहू भी फिर उनका उतना सम्मान नहीं कर पाती है लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर ऐसा क्या होता है कि हर घर मे सास बहू के मध्य टकराव देंखने को मिलता है। तो आइए जानते हैं सास बहू के बीच टकराव के मुख्य कारण….
आखिर क्यों हो रही है सास बहू में नोक झोंक
Date:
सास बहू के बीच टकराव का मुख्य कारण बहू का बार बार मायके जाना भी होता है। जब बहू बार बार मायके जाती है तो यह सास को पसन्द नहीं आता और उसे ऐसा प्रतीत होता है कि उसके घर को उसकी बहू ने अभी तक नहीं अपनाया है। जिसके चलते दोनो में नोकझोंक देंखने को मिलती है और सास बहू के रिश्ते में दरार आ जाती है।
कई महिलाओं की आदत होती है कि वह अपने पति से घर के काम करवाती है और खुद आराम करती है। जब आप ऐसा करती है तो आपकी सास को आपकी यह आदत बिल्कुल भी पसन्द नहीं आती है और वह अपने बेटे को काम करता देख बहू से खीजी खीजी रहती है जिसके चलते दोनो में हमेशा टकराव होता रहता है।
कई लोगों की आदत होती है कि वह ससुराल के झगड़े में मायके वालों को ले आते हैं और अपनी ससुराल में मायके की धाक जमात है। जब आप यह करती है तो आपके ससुराल में सम्बंध खराब होते हैं और आपकी सास आपको देखना तक नहीं पसन्द करती है।

