रेडियो क्लास के माध्यम से बच्चे जानेंगे मेरठ क्रांति का इतिहास

उत्तर प्रदेशरेडियो क्लास के माध्यम से बच्चे जानेंगे मेरठ क्रांति का इतिहास

Date:


रेडियो क्लास के माध्यम से बच्चे जानेंगे मेरठ क्रांति का इतिहास

रेडियो पर भी कक्षाएं चलाने की तैयारी कर रही सरकार

मेरठ। 1857 की क्रांति के इतिहास का जिक्र आए और मेरठ का नाम न हो ऐसा नहीं हो सकता। अब यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के छात्रों को 1857 का इतिहास पढाने की तैयारी हो रही है और इसके लिए स्लेबस भी तैयार किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते अब माध्यमिक शिक्षा में बच्चों की सुविधा के लिए रेडियो पर भी कक्षाएं चलाने की तैयारी की जा रही है। शासन ने लगभग एक माह पहले प्रत्येक जनपद से अलग-अलग विषयों की ऑडियो भी मांगी थी। मेरठ जनपद से शासन ने 1857वीं की क्रांति पर ऑडियो मांगी थी जिसमें कहा गया था कि कम शब्दों में क्रांति का इतिहास समझाते हुए ऑडियो हो। कोविड 19 के चलते शिक्षा का तरीका पूरी तरह से बदल गया है। ऑनलाइन क्लासेज हो रही हैं, तो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए दूरदर्शन पर भी कक्षाएं चलाई गई, लेकिन समस्या तब आई जब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के पास टीवी भी नहीं मिला ऐसे में सरकार ने रेडियो पर भी कक्षाएं शुरू करने की तैयारी की है।

कई कॉलेजों ने भेजी ऑडियो

मेरठ जनपद के शिक्षकों से भी ऑडियो मांगी गई है, जिसमें मेरठ से सन 1857 की क्रांति का इतिहास मांगा गया है। इसमें मेरठ जनपद से आरजी इंटर कालेज, नवभारत इंटर कालेज परतापुर, जीजीआईसी आदि से ऑडियो भेजी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related