नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण लगातार दूसरे वर्ष अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है. बाबा बर्फानी के दर्शन की चाह लिए अमरनाथ यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को इसके लिए अब अगले साल तक इंतजार करना पड़ेगा. कोरोना वायरस से संक्रमण के साए में जम्मू कश्मीर प्रशासन ने इस साल अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला किया है. इसका ऐलान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कर दिया है.
Read also: तमिलनाडु सरकार को आर्थिक सलाह देंगे रघुराम राजन
जम्मू कश्मीर प्रशासन के मुताबिक हिमलिंग के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की जाएगी. श्रद्धालु घर बैठे ही हिमलिंग के दर्शन कर सकेंगे. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कोरोना को देखते हुए इस साल अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला जनता के व्यापक हित में लिया गया.

