सपा नेता को पैर छूने के बहाने मारने की कोशिश

उत्तर प्रदेशसपा नेता को पैर छूने के बहाने मारने की कोशिश

Date:


सपा नेता को पैर छूने के बहाने मारने की कोशिश

  • सपा नेता और ब्लॉक प्रमुख ने अपराधी की मंशा भांपकर छीन ली पिस्टल
  • सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस कर रही जांच

प्रयागराज में सपा नेता की जान लेने की कोशिश का एक वीडियो वायरल हाे रहा है. सपा नेता और ब्लॉक प्रमुख पुनीत पांडेय को पैर छूने के बहाने अपराधी उनकी जान लेना चाहते थे. लेकिन गनीमत रही कि सपा नेता अपराधियों की मंशा भाप कर अपराधियों की पिस्टल छीन ली. इतना ही नहीं हमलावरों ने दोबारा तमंचे से फायरिंग कर जान लेने की कोशिश की. लेकिन पुनीत और उनके मैनेजर ने होशियारी दिखाते हुए उन्हें फिर से ललकार कर भगा दिया. यह पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज में साफ नज़र आ रहा है कि अगर ब्लॉक प्रमुख पुनीत ने तेजी व समझदारी न दिखाई होती तो हमलावर बेहद नजदीक से उन्हें गोली मार देते. गोली चलने पर उनकी जान भी जा सकती थी.

जंघई कस्बे की घटना
यह सनसनीखेज वारदात प्रयागराज शहर से करीब 65 किलोमीटर दूर जंघई कस्बे की है. यहां समाजवादी पार्टी के नेता और प्रतापपुर के ब्लॉक प्रमुख पुनीत पांडेय 22 अगस्त की शाम करीब सात बजे अपने फ़ार्म हाउस में मैनेजर व एक अन्य सहयोगी के साथ बैठे हुए थे. तभी दो लोग अंदर आए. पंकज सिंह नाम का एक युवक आगे बढ़कर उनका पैर छूने के लिए झुका. झुकते ही उसने अपनी कमर में लगी पिस्टल पर जैसे ही हाथ रखा, पुनीत ने तेजी दिखाते हुए उसे छीन लिया. पुनीत और साथ बैठे लोग जब तक संभलते तब तक पंकज नाम के हमलावर ने पिछले हिस्से में छिपाकर रखे गए एक अन्य तमंचे को निकालकर हमले की कोशिश की. पुनीत व साथ के लोग उसे छीन तो नहीं सके, लेकिन पीछे हटते हुए शोर मचाकर हमलावरों को ललकारने लगे. इसके बाद दोनों हमलावर भाग निकले. ब्लॉक प्रमुख पुनीत की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related