हिमाचल प्रदेश में गडकरी के सामने अधिकारियों में चले लात-घूंसे

फीचर्डहिमाचल प्रदेश में गडकरी के सामने अधिकारियों में चले लात-घूंसे

Date:


हिमाचल प्रदेश में गडकरी के सामने अधिकारियों में चले लात-घूंसे

एसपी कुल्लू और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा अधिकारी के बीच झड़प

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज हिमाचल प्रदेश पहुंचे जहां उनके सामने एसपी कुल्लू और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा अधिकारी के बीच झड़प हो गई . मामला इतना बढ़ा कि बात लात-घूसों तक पहुंच गई.

दरअसल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चार दिवसीय हिमाचल दौरे पर हैं. इस दौरान वे कुल्लू भी पहुंचे. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी दो दिन के कुल्लू दौरे पर हैं. बुधवार दोपहर को जब कुल्लू एयरपोर्ट से गडकरी का काफिला निकला तो उसी दौरान दोनों अफसरों में झड़प हुई. सीएम सिक्यो‌रिटी इंचार्ज एडिशनल एसपी बृजेश सूद कुल्लू फोरलेन प्रभावितों के एयरपोर्ट से बाहर खड़े होने की बात को लेकर एसपी कुल्लू गौरव सिंह से उलझ गए. इस दौरान दोनों में बहस तीखी हो गई.

देखते ही देखते एसपी गौरव सिंह ने एएसपी बृजेश सूद को तमाचा जड़ दिया. इसके बाद एएसपी ने भी एसपी कुल्लू पर लात घूंसे बरसा दिए. इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर भी मौजूद थे. मामला बढ़ने के बाद आस-पास के लोगों ने बीच बचाव किया. वहीं पुलिस अफसरों में हुई इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

केंद्रीय मंत्री के दौरे के दौरान पुलिस अधिकारियों में हुई इस झड़प को लेकर जांच शुरू कर दी गई है. मामले की जांच के आदेश डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी मधुसूदन को दी गई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू भी शिमला से कुल्लू के लिए रवाना हो गए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related