यूपी में बाजार बंदी अब केवल रविवार को

उत्तर प्रदेशयूपी में बाजार बंदी अब केवल रविवार को

Date:


यूपी में बाजार बंदी अब केवल रविवार को

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड-19 की जांच क्षमता बढ़ाकर डेढ़ लाख जांच प्रतिदिन करने के निर्देश दिए। यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने कोविड पर आज प्रात: बैठक की। लखनऊ और कानपुर नगर में माइक्रो एनालिसिस करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और डोर-टू-डोर सर्वे भी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

सुबह 9 बजे से रात 9 बजे खुलेंगे बाजार
अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खोला जाए। अब शनिवार को भी दुकानें खुलेंगी। रविवार को बंद रहेगा। यानी शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक पूरी तरह से बंदी रहेगी।

टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने के निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कोविड-19 परीक्षण क्षमता को शीघ्र बढ़ाकर डेढ़ लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जाने के निर्देश दिए हैं। योगी ने कहा कि जब तक कोविड-19 की कोई कारगर दवा अथवा वैक्सीन विकसित नहीं हो जाती, है तब तक अधिक से अधिक टेस्टिंग ही इसके खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। इसलिए टेस्टिंग कार्य में वृद्धि के प्रयास लगातार जारी रखे जाएं।

साप्ताहिक बन्दी रविवार को
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाजार सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक खुलें, प्रदेश में बाजारों की साप्ताहिक बन्दी रविवार को निर्धारित की जाए। योगी मंगलवार को यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद लखनऊ में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम गठित की जाए, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जनता की स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतों को दूर करने में परामर्श प्रदान करे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...