अलीगढ़ में ज्वैलरी शोरूम पर लूट करने वाले तीनों बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशअलीगढ़ में ज्वैलरी शोरूम पर लूट करने वाले तीनों बदमाश गिरफ्तार

Date:


अलीगढ़ में ज्वैलरी शोरूम पर लूट करने वाले तीनों बदमाश गिरफ्तार

  • नोएडा पुलिस से हुई मुठभेड़ में तीनों बदमाशों के पैर में लगी गोली
  • सराफा कारोबारी के शोरूम से लूटे गये छह लाख के आभूषण बरामद

नोएडा/अलीगढ़ 12 सितंबर को अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में सारसौल स्थित खैर रोड पर सराफा कारोबारी सुंदर वर्मा के सुदंर ज्वेलर्स शोरूम से तीस सेकंड में 40 लाख का सोना और 40 हजार नकद लूूटने वाले तीन बदमाशों को नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

बदमाशों के पास से ज्वैलरी शोरूम से लूटे गये छह लाख रूपये कीमत के आभूषण भी बरामद किये गये हैं। मुठभेड़ में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

नोएडा-दिल्ली बार्डर पर ओखला बैराज के पास चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया। तीनों के भागने का प्रयास करने पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने सेक्टर 38 गंदे नाले के पास पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैर में लग जाने से तीनों बदमाश घायल हो गये। बदमाशों को कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बदमाशों की पहचान अलीगढ़ निवासी सौरव, रोहित और मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने सराफा कारोबारी के शोरूम से लूटे गये छह लाख के आभूषण, एक बाइक और तीन तमंचे भी बरामद किये गये हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...