कैबिनेट विस्तार से पहले निशंक समेत कई लोगों की छुट्टी

फीचर्डकैबिनेट विस्तार से पहले निशंक समेत कई लोगों की छुट्टी

Date:


कैबिनेट विस्तार से पहले निशंक समेत कई लोगों की छुट्टी

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार शाम को बड़ा बदलाव होना है लेकिन उससे पहले ही कई मंत्रियों के इस्तीफे लेने की बात कही जा रही है. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है. रमेश पोखरियाल निशंक को खराब स्वास्थ्य की वजह से केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया है. कोरोना होने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य लगातार ठीक नहीं था.

देबोश्री चौधरी से इस्तीफ़ा तलब
पश्चिम बंगाल से सांसद देबोश्री चौधरी की केंद्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी तय है. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देबोश्री चौधरी का इस्तीफा मांग लिया है. माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के कुछ नए चेहरों को केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है.

सदानंद गौड़ा भी संकट में
इन दो बड़े नामों के अलावा केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा का भी इस्तीफा लिया जा सकता है. सदानंद गौड़ा अभी रसायन और उर्वरक मंत्री थे, लेकिन अब उनकी छुट्टी कर दी गई है. माना जा रहा है कि कर्नाटक में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने ये फैसला लिया है.

संतोष गंगवार ने दिया इस्तीफ़ा
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. संतोष गंगवार बरेली से लोकसभा सांसद हैं, इस बार यूपी से कई बड़े चेहरों को शामिल किया जा रहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...