दर्शकों के बिना आयोजित होगा टोक्यो ओलंपिक

फीचर्डदर्शकों के बिना आयोजित होगा टोक्यो ओलंपिक

Date:


दर्शकों के बिना आयोजित होगा टोक्यो ओलंपिक

टोक्यो: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाक गुरुवार को टोक्यो पहुंचे और राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण इसी दिन जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने आपातकाल की घोषणा की. टोक्यो ओलंपिक में स्थानीय दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया.

दर्शकों पर प्रतिबंध की घोषणा आईओसी और जापानी आयोजकों द्वारा की गई, जिससे अब खेल टीवी तक ही सीमित रहेंगे. विदेशों से आने वाले दर्शकों को महीनों पहले ही ओलंपिक के लिए आने से प्रतिबंधित कर दिया था.

ओलंपिक मंत्री तामायो मौरकावा ने जापानी न्यूज एजेंसी क्योदो को बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक में स्थानीय दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से किया जाएगा.

प्रधानमंत्री सुगा ने कहा कि आपातकाल सोमवार से प्रभावी होगा और 22 अगस्त तक चलेगा. इसका मतलब है कि 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेल पूरी तरह से आपातकाल उपायों के अंतर्गत आयोजित किए जाएंगे.

सुगा ने कहा कि पूरे देश में कोरोना संक्रमण के मामलों को फिर से फैलने से रोकने के लिए आपातकाल जरूरी था. उन्होंने कहा, ‘डेल्टा स्ट्रेन के असर को ध्यान में रखते हुए देश में संक्रणम को बढ़ने से रोकने के लिए हमें वायरस रोकने के उपाय बढ़ाने की जरूरत है.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...