बाहुबली विधायक विजय मिश्रा, बेटे समेत तीन लोगों पर रेप का केस दर्ज

उत्तर प्रदेशबाहुबली विधायक विजय मिश्रा, बेटे समेत तीन लोगों पर रेप का केस...

Date:


बाहुबली विधायक विजय मिश्रा, बेटे समेत तीन लोगों पर रेप का केस दर्ज

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा व उनके बेटे समेत तीन लोगों पर रेप का केस दर्ज किया गया है। वाराणसी की एक युवती ने ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विधायक विजय मिश्रा व उनके बेटे पर पिछले करीब 6 साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

2014 का है मामला
युवती ने कहा कि 2014 में विधायक ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें उसे गायन के लिए वाराणसी से बुलाया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान जब लड़की कमरे में कपड़े चेंज कर रही थी, उसी समय विधायक कमरे में आया और पहली बार उसका रेप किया।

जान से मारने की धमकी भी दी
इसके बाद फोन करके विधायक युवती से गंदी बातें करता रहता था। यही नहीं उसे मिलने के लिए धमकी देकर बुलाता रहता था। विधायक ने युवती से कहा था कि किसी से भी बताओगी तो जान से मार देंगे। इसके साथ ही युवती ने इस मामले में विधायक के बेटे और एक अन्य को भी आरोपी बनाया है। विधायक के खिलाफ गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...