नोएडा। कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस और कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप के चोरी करने वाले गिरोह के बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ के बाद पुलिस की गोली का शिकार हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के कब्जे से स्कूटी, चार बैग मिले है। जिसमें पांच लैपटॉप, तमंचा कारतूस और शीशा तोडने के उपकरण के अलावा 16 हजार रुपये कैश बरामद हुए।
Also Read : मौलवियों से शास्त्रार्थ की कॉल देने वाले Yati Narsinghanand को नोटिस
पुलिस के अनुसार एक दिन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लैपटॉप चोरी की आधा दर्जन वारदातें हुई। जिनमें सभी वारदातों में कार के शीशे तोड़कर लैपटॉप चोरी किए गए थे। वारदातों के बाद एक्शन में आई पुलिस ने नाकेबंदी लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 101 मेट्रो स्टेशन कोतवाली-113 पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक स्कूटी पर जा रहा था। उसे रोकने की कोशिश की तो युवक स्कूटी को छोड़कर भागने लगा और उसने फायरिंग शुरू कर दी।
Also Read : नाइन एमएम पिस्टल और एके 47 गोलियों का भी इस Bulletproof Jacket पर नहीं होगा असर
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसे फौरन दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एडीसीपी ने बताया कि युवक ने अपना नाम बी गंगेश पुत्र वीरमणि निवासी मदनगीर दिल्ली बताया है। उसके कब्जे पांच लैपटॉप, तमंचा कारतूस और शीशा तोडने के उपकरणके अलावा 16 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का लुटेरा है। जोकि चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका हैं।

