UP Suicide News: 50 हजार रुपये देकर रोज एक हजार वसूलता था सूदखोर, परेशान युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दे दी जान

उत्तर प्रदेशUP Suicide News: 50 हजार रुपये देकर रोज एक हजार वसूलता था...

Date:

खतौली। कस्बे में सूदखोरों का संजाल फैला हुआ है। सूदखोरी का धंधा पुलिस के संरक्षण में खूब फल फूल रहा है। हालात ये हैं कि व्यक्ति एक बार सूदखोरों के चंगुल में फंसा तो बाहर निकलने के बजाय उसके पास आत्म हत्या के अलावा और कोई चारा नहीं बचता। ऐसा ही एक मामला खतौली में आया जब एक युवक ने सूदखोर से परेशान होकर गंगनगर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को बरामद कर बिना पोस्टमार्टम के शव को अपने साथ ले गए। परिजन जब थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे तो मामला रतनपुरी का बताकर उनको वहां से भेज दिया गया। बेचारे दो थानों के बीच चक्कर काटते रहे।

Also read: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले गिरोह के बदमाश को पुलिस ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

खतौली निवासी सराफान निवासी रियाजुद्दीन पुत्र बाबूजी ने फैजान सूदखोर से परेशान होकर गंग नहर में छलांग लगा दी। बताया जाता है कि मृतक ने सूदखोर से 50 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। जिसके एवज में वह प्रतिदिन एक हजार रुपये ब्याज दे रहा था। पिछले छह महीने से वो लगातार प्रतिदिन एक हजार रुपये दे रहा था। इसके बाद भी सूदखोर उसको प्रतिदिन परेशान कर रहे थे। असल पैसा लेने के लिए सूदखोर उनके घर पर ताला लगाने की धमकी देता था। जिसको परेशान होकर रियाजुद्दीन ने गंगनहर में छलांग लगाकर आत्म हत्या कर ली। पीड़ित परिजनों ने शव को किसी तरह से बरामद कर बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि मृतक युवक बेहद गरीब परिवार से है। जिसके मासूम तीन छोटी बच्चियां हैं। लेकिन सूदखोरों की भेट एक और गरीब का परिवार चढ़ गया। कस्बे में सूदखोरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...