सिद्धू ने किया शक्ति प्रदर्शन, 62 विधायक आए साथ

फीचर्डसिद्धू ने किया शक्ति प्रदर्शन, 62 विधायक आए साथ

Date:


सिद्धू ने किया शक्ति प्रदर्शन, 62 विधायक आए साथ

पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान मे अब CM अमरिंदर सिंह कमजोर पड़ते दिख रहे हैं। बुधवार सुबह पार्टी के नये प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर में अपने निवास स्थान पर विधायकों के साथ बैठक की और राज्य की राजनीति पर गहन चर्चा की। सिद्धू ने दावा किया की उनके आवास पर 70 विधायक पहुचें है। वहीं दूसरी ओर, सिद्धू के आवास से जो खबर मिली है उसके अनुसार इस मीटिंग में 4 कैबिनेट मंत्री- तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी और सुख सरकारिया के अलावा 45 विधायक मौजूद रहे। इस तरह देखें तो सिद्धू की शक्ति प्रदर्शन वाली इस मीटिंग में लगभग 50 विधायक शामिल रहे। 

माना यह भी जा रहा है कि सिद्धू के साथ जो 45 विधायक दिखाई दिए हैं, उनमें सबसे ज्यादा माझा इलाके से हैं। कुछ संख्या मालवा के विधायकों की है। माझा हलके मे 25 में से 22 सीटों पर इस समय कांग्रेस का कब्जा है जबकि मालवा की 69 में से 40 सीटें  कांग्रेस के पास हैं। CM कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के कुल 77 विधायकों के साथ पूर्ण बहुमत वाली सरकार चला रहे हैं। यदि सिद्धू के साथ 45 विधायकों को गिना जाए तो कैप्टन की स्थिति कमजोर नजर आ रही है।

डेटा सुरक्षा व निजता के मुद्दे पर कांग्रेस नेता थरूर की अध्यक्षता मे संसदीय समिति करेगी बैठक

बैठक के बाद सिद्धू ने तो कुछ नहीं बोला मगर पंजाब के सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने साफ कहा की जो भी नेता या मंत्री व विधायक पार्टी हाईकमान का आदेश नहीं मानेगा उसे, वह अनुशासनहीन माना जाएगा ।

जासूसी मामले को लेकर कांग्रेस करेगी देश भर में प्रदर्शन

इससे पहले सिद्धू लगातार चौथे दिन प्रदेश के सीनियर नेताओं कांग्रेसी मंत्रियों और विधायकों के साथ मेल-जोल की मुहिम में जुटे रहे। शायद इसी वजह से सोमवार को कैप्टन के आवास पर उन्हें समर्थन देने पहुंचे विधायक राजकुमार वेरका मंगलवार को सिद्धू के साथ खड़े दिखे। आने वाले दिनों में देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी में बहुमत का ऊंट किस करवट बैठता है I

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

थाईलैंड में 5 भारतीय गिरफ्तार, 3 भारतीयों के अपहरण और फिरौती मांगने का आरोप

थाईलैंड में पांच भारतीय नागरिकों को तीन भारतीयों के...

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, बीजेपी को दी चेतावनी

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी...