छापे की सूचना पर ऑपरेशन छोड़ भागी दो डाक्टर

उत्तर प्रदेशछापे की सूचना पर ऑपरेशन छोड़ भागी दो डाक्टर

Date:


छापे की सूचना पर ऑपरेशन छोड़ भागी दो डाक्टर

लाइसेंस रद्द कर डाक्टरों व संचालक पर दर्ज हुई एफआईआर

कानपुर। कल्याणपुर के काशी हॉस्पिटल एण्ड सर्जिकल सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ती मिली साथ ही अन्य गंभीर अनियमिततायें मिलीं। छापेमारी की भनक लगते ही आपरेशन थिएटर में महिला रोगी की जटिल सर्जरी कर रही दो महिला डाक्टर आपरेशन छोड़ भाग खड़ी हुईं। सीएमओ ने दोनों महिला डाक्टरों व संचालक पर कोविड एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की है।

स्वास्थ्य विभाग को मिली शिकायतों पर सीएमओ डा अनिल कुमार मिश्रा की टीम ने पुलिस बल के साथ कल्याणपुर के काशी हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर में छापा मारा। छापेमारी से हड़कंप मच गया। इस दौरान हॉस्पिटल में बुखार के करीब आधा दर्जन रोगी भर्ती मिले। साथ ही आईसीयू में एक हेड इंजरी के रोगी समेत दो गंभीर रोगी भर्ती पाये गये। लेकिन उक्त वार्ड व आईसीयू में कोई चिकित्सक नहीं मिला। लेकिन इसी बीच अस्पताल में सर्जरी होने के बाबत जानकारी पर सीएमओ आपरेशन थिएटर पहुंचे तो बच्चेदानी का आपरेशन कर रहीं महिला चिकित्सक डा रूचि राठौर एवं डा रीमा पिछले दरवाजे सेे महिला रोगी को आपरेशन टेबल में छोड़ कर निकल गयीं।

इस पर सीएमओ ने संचालक उमा शंकर पर दबाव बना कर उक्त दोनों चिकित्सक को बुलवाया। दोनों महिला चिकित्सकों को रोगी के छोड़ के जाने पर फटकार लगायी। उक्त महिला रोगी का इलाज करने के बाबत निर्देश दिये। सीएमओ ने बताया कि काशी हॉस्पिटल में उपरोक्त गंभीर अनियमिततायें मिली हैं। जिसके चलते हॉस्पिटल का पंजीकरण रद्द कर सीज करने की संस्तुति की जायेगी। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल के संचालक एवं उपरोक्त दोनों महिला चिकित्सकों के खिलाफ कोविड एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जायेगा

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...