दिल्ली वालों को कराना होगा यूपी में कोरोना टेस्ट

उत्तर प्रदेशदिल्ली वालों को कराना होगा यूपी में कोरोना टेस्ट

Date:


दिल्ली वालों को कराना होगा यूपी में कोरोना टेस्ट

-केजरी सरकार की लापरवाही का खामियाजा यूपी के लोग नहीं भुगत सकते
-रेलवे,बस स्टेशनों व एयरपोर्टों में होगी जांच-मुख्य सचिव

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की तीसरी लहर दिल्ली में चल रही है। देश की राजधानी में बढ़ते मामलों को देखकर यूपी में हाई अलर्ट जारी है। दिल्ली में केजरी सरकार ने कोरोना जांच के लिए डोर-टू-डोर सर्वे कर रही है। यूपी में विवाह समारोह में शामिल होने आये दिल्ली से हर शख्स की कोविड जांच की जायेगी। प्रदेश में अब दिल्ली से किसी भी साधन से आने वालों का कोविड टेस्ट होगा। यूपी के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार आरके तिवारी ने बताया कि दिल्ली से फ्लाइट, बस या ट्रेन से यूपी में प्रवेश करने वालों का अब कोरोना टेस्ट किया जायेगा। प्रदेश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों,बस स्टेशनों व एयरपोर्टों में कोरोना टेस्ट के लिए शासन ने तैयारी कर चुकीं है। मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली सरकार की बड़ी लापरवाही का खामियाजा यूपी के लोग नहीं भुगत सकते हैं। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के शनिवार को वैवाहिक समारोह में लोगों की संख्या सौ तक सीमित कर दी है। टीम -11 के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को और अधिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। योगी के निर्देश के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास विभाग भी अब सक्रिय हो गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के संबंध में लोगों को लगातार जागरूक किया जाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...