भाजपा के फरेब का नतीजा है किसान आंदोलन: अजय कुमार लल्लू

उत्तर प्रदेशभाजपा के फरेब का नतीजा है किसान आंदोलन: अजय कुमार लल्लू

Date:


भाजपा के फरेब का नतीजा है किसान आंदोलन: अजय कुमार लल्लू

बरेली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसान आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी सरकार की झूठ और फरेब की राजनीति का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई तब तक लड़ती रहेगी जब तक नया कृषि कानून वापस नहीं हो जाता।

मोदी की बात का भरोसा नहीं
बरेली में शनिवार की रात पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष ने दावा किया कि मोदी की बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता है क्‍योंकि वह अब तक किये अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर सके हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि दो करोड़ बेरोज़गार नौजवानों को नौकरी देने और 15 लाख रुपये प्रत्येक व्यक्ति के खाते में आने जैसे सब्जबाग दिखा कर सत्ता हासिल करने वालों ने जनता को गुमराह करने के सिवा आज तक और कुछ नहीं किया।

विरोधियों पर झूठे मुक़दमे
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने दावा किया कि आज कोई भी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाता है तो उस पर झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनके आंदोलन को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। लल्‍लू ने कहा कि मोदी के पास उद्योगपतियों से मिलने का समय है मगर किसानों के लिए नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...