आजादी का जश्न होगा खास ISRO आसमान में तैनात करेगा अपनी तीसरी आँख

फीचर्डआजादी का जश्न होगा खास ISRO आसमान में तैनात करेगा अपनी तीसरी...

Date:


आजादी का जश्न होगा खास ISRO आसमान में तैनात करेगा अपनी तीसरी आँख

स्वतंत्रता दिवस का जश्न इस बार डबल होने वाला है, वजह है भारत आसमान में एक और छलांग लगाने जा रहा है। आजादी के जश्‍न की तैयारियाँ जोरो पर हैं इस बीच 12 अगस्त को इसरो अंतरिक्ष में भारत की ताकत उसका निगहबान तैनात करने वाला है। इसरो अगले सप्ताह GSLV-F 10 के जरिए धरती पर नज़र रखने वाले उपग्रह ईओएस-03 का प्रक्षेपण करेगा ।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, इसरो ने कहा कि प्रक्षेपण 12 अगस्त को होगा समय सुबह पांच बजकर 43 मिनट निर्धारित किया गया है। हालांकि यह काफी हद तक मौसम पर भी निर्भर करेगा। ईओएस-03 अति उन्नत उपग्रह है, जिसे GSLV-F 10 यान की मदद से पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। अगर यह परीक्षण सफल होता है तो भारत की ताकत और बढ़ जाएगी साथ ही मौसम संबंधी गतिविधियों को समझना आसान हो जाएगा |

पीएम मोदी 10 अगस्त को उज्‍जवला 2.0 लॉन्च करेंगे

बताया यह जा रहा है कि GSLV उड़ान उपग्रह को 4 M व्यास-ओगिव आकार के पेलोड फेयरिंग में ले जाएगी, जबकी इसे रॉकेट पर पहली बार उड़ाया जा रहा है, जिस रॉकेट पर इसे उड़ाया जा रह है उसने अब तक अंतरिक्ष में 13 उड़ानें संचालित की हैं। सूचना यह भी है कि ईओएस-03 उपग्रह एक दिन में पूरे देश की चार से पांच बार तस्वीर लेगा, जिससे हमे मौसम और पर्यावरण के परिवर्तन के संबंध मे प्रमुख डेटा मिलेगा।

मप्र भाजपा अपने पदाधिकारियों के काम का करेगी मूल्यांकन

इसकी खासियत यहीं तक सीमित नही है यह EOS-03 उपग्रह भारतीय उपमहाद्वीप में चक्रवात व बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं की बिल्कुल सही टाइम करने में सक्षम होगा इसके पीछे वजह है इसका प्रमुख पर्यावरणीय और मौसम परिवर्तनों से गुजरना ।इससे पहले 28 फरवरी को इसरो ने साल के पहले मिशन को सफलतापूर्वक उसके अंजाम तक पहुंचाया था ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related