भाजपा को चुनौती देने के लिए सिब्बल के घर जुटे विपक्ष के कई दिग्गज नेता

फीचर्डभाजपा को चुनौती देने के लिए सिब्बल के घर जुटे विपक्ष के...

Date:


भाजपा को चुनौती देने के लिए सिब्बल के घर जुटे विपक्ष के कई दिग्गज नेता

नईदिल्ली: कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल Kapil Sibbal ने सोमवार रात एक डिनर का आयोजन किया, जिसमें विपक्षी पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेताओं ने भाग लिया। हालांकि राहुल गांधी Rahul Gandhi इस बैठक में शामिल नहीं हुए। इस डिनर पार्टी/बैठक में 15 पार्टियों opposition के लगभग 45 नेता और सांसद शामिल हुए और सभी नेताओं ने सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने व एक मजबूत विपक्षी मोर्चा बनाने पर भी गहन चर्चा की ।

कपिल सिब्बल ने सोनिया गांधी को व्यापक सुधारों के लिए एक पत्र लिखा था । इस बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी में ही चर्चा का बाजार गर्म होने लगा कि क्या राहुल गाँधी की गैर मौजूदगी मे इस तरह की बैठक बुलाना सही था। हालांकि प्रतिभोज में शामिल होने वाले कांग्रेस नेताओं ने ऐसी किसी भी अटकलों को सिरे से नकार दिया उन्होने कहा यह पार्टी के आंतरिक कामकाज से संबंधित नहीं था, लेकिन एक बात उन्होंने स्पस्ट कर दी कि वे 2024 के चुनावों से पहले मजबूत विपक्ष चाहते हैं।

गौरतलब है कांग्रेसी नेता पार्टी में ब्लॉक से लेकर सीडब्ल्यूसी स्तर तक के चुनाव चाहते थे और इसी संबंध में सोनिया गांधी को पत्र लिखा गया था। जी-23 नेता के नाम से मशहूर वो नेता जो रात्रिभोज में शामिल हुए, उनमें मेजबान सिब्बल के अलावा भूपिंदर सिंह, गुलाम नबी आजाद,आनंद शर्मा, हुड्डा, मुकुल वासनिक, मनीष तिवारी पृथ्वीराज चव्हाण व शशि थरूर शामिल थे।

राज्यसभा में कृषि मुद्दों पर होगी चर्चा, जयराम ने सरकार के कदम को चालाकी बताया

इस डिनर मे आए विपक्ष के एक कद्दावर नेता ने बताया कि एकता को और मजबूत करने के लिए ऐसी बैठकें होती रहनी चाहिए। हमें भाजपा को पहले 2022 में और फिर 2024 के चुनाव में हराना है। सूत्रों के मुताबिक कपिल सिब्बल की शुरुआती सम्बोधन के बाद सभी नेताओं ने कहा कि उन सभी को 2022 में UP में और फिर 2024 के लोकसभा चुनावों में BJP को हराने के लिए एक मंच पर आना होगा।

श्रद्धालु अब देख सकते हैं राम मंदिर का निर्माण कार्य

इन नेताओं ने लिया भाग
इस दौरान (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) सुप्रीमो शरद पवार Sharad Pawar , राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के लालू प्रसाद यादव, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) व राम गोपाल यादव, भाकपा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) के डी. राजा, (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) के सीताराम येचुरी, कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम व नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला (Omar Obdullah) भी मौजूद थे। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, शिवसेना के संजय राउत Sanjay Raut, TMC के नेता कल्याण बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन, द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) DMK के तिरुचि शिवा और टी के एलनगोवन, बीजद (बीजू जनता दल) BJD नेता पिनाकी मिश्रा और अमर पटनायक, रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) RLD के जयंत चौधरी व टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) TRS के नेता भी डिनर में शामिल हुए।

तबीयत में कुछ सुधार होने के बाद लालू यादव भी इस सामूहिक डिनर में पहुंचे थे। इस मौके पर लालू यादव ने भी सिब्बल की बातों से सहमति जताते हुए कहा की जब हम दिक्कत मे आते है सिब्बल साहेब को याद करते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related