योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स बलिया से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स बलिया...

Date:


योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स बलिया से गिरफ्तार

बलिया: उत्तर प्रदेश की बलिया पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले व्यक्ति को गड़वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक विपिन तांडा ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी। इस सिलसिले में लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मोबाइल सिम के आधार पर धमकी देने वाले बलिया जिले के गड़वार क्षेत्र के रहने वाले गौरव सिंह राजपूत को रविवार शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध विधिक कार्रवाई करते हुए लखनऊ पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...