केंद्र सरकार बताये अपनी मजबूरी, नहीं झुकने देंगे सर: राकेश टिकैत

उत्तर प्रदेशकेंद्र सरकार बताये अपनी मजबूरी, नहीं झुकने देंगे सर: राकेश टिकैत

Date:


केंद्र सरकार बताये अपनी मजबूरी, नहीं झुकने देंगे सर: राकेश टिकैत

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। वहीं दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर किसानों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस बीच भाकियू के नेता राकेश टिकैत ने केन्द्र सरकार से कहा कि वह खुद किसानों को बताये कि वह कृषि कानूनों को वापस क्यों नहीं लेना चाहती? उन्होंने कहा कि हम वादा करते हैं कि सरकार का सिर दुनिया के सामने झुकने नहीं देंगे।

टिकैत ने पूछी मजबूरी
ट्रैक्टर परेड में हिंसा की वजह से किसान आंदोलन के कमजोर पड़ने के बाद एक बार फिर जोर पकड़ने के बीच टिकैत ने सरकार से कहा, ‘सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि वह नये कृषि कानूनों को निरस्त नहीं करने पर अड़ी हुई है?’

सरकार से वादा
टिकैत ने आगे कहा, ‘सरकार किसानों को अपनी बात बता सकती है। हम (किसान) ऐसे लोग हैं जो पंचायती राज में विश्वास करते हैं। हम कभी भी दुनिया के सामने सरकार का सिर शर्म से नहीं झुकने देंगे।‘

विचारधारा की लड़ाई
टिकैत ने कहा, ‘सरकार के साथ हमारी विचारधारा की लड़ाई है और यह लड़ाई लाठी/डंडों, बंदूक से नहीं लड़ी जा सकती और ना ही उसके द्वारा इसे दबाया जा सकता है। किसान तभी घर लौटेंगे जब नये कानून वापस ले लिए जाएंगे।‘

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...