नई दिल्ली। पिछले दो दिन से जम्मू काश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई जगह मुठभेड़ जारी है। आज शुक्रवार सुबह सुजवां में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए। मुठभेड़ अभी जारी है। इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है।
Read also: सुरक्षाबलों पर एक और आतंकवादी हमला नाकाम, हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी
जबकि चार जवान घायल हुए हैं। पीएम नरेद्र मोदी के जम्मू-काश्मीर दौरे से पहले आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की यह बड़ी कार्रवाई है। पिछले दो दिन से बारामूला, कुपवाडा और अन्य जिलों में मुठभेड़ जारी है। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह के अनुसार मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि घेराबंदी कर इलाके को खाली करा लिया गया है। अभी आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि आतंकी घर में छुपे हैं।
Read also: मोदी जी का अमरीकी दौरा: “दिल मिले न मिले हाथ मिलाते रहिये”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। पाली गांव में उनका कार्यक्रम होना है। पिछले दो दिनों से आतंकी गतिविधियां भी घाटी में बढ़ी हैं। जिसमें सुरक्षा बलों के साथ हुई आतंकी मुठभेड़ों में पांच आतंकी मारे गए हैं। जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर शामिल है।

