प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण देश रोल मॉडल के रूप में उभरा: गजेंद्र सिंह शेखावत

उत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण देश रोल मॉडल के...

Date:


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण देश रोल मॉडल के रूप में उभरा: गजेंद्र सिंह शेखावत

लखनऊ: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोक कल्याणकारी केन्द्रीय बजट पर भाजपा लखनऊ महानगर/जिला द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन संगोष्ठी को विश्वेसरैया सभागार में संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में अनेक आशाओं और अपेक्षाओं को लेकर देशवासियों ने शासन और सत्ता की बागडोर माननीय नरेंद्र मोदी जी को सौंपी थी। 2014 के पहले देश में जिस तरह की परिस्थितियां थी देश के समाचार पत्रों में लगातार समाचार आते थे कि देश की पूर्व सरकारें जिस तरह दिशाहीन होकर कार्य कर रही थी कि आम जनता के मन में लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति विश्वास खत्म हो रहा था लोग चर्चा करते थे कि आने वाले समय में भारत का भविष्य क्या होगा ऐसे समय में देश की जनता ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया और मोदी जी को देश की बागडोर सौंपी और मोदी जी ने संसद के केंद्रीय सभागार में अपने प्रथम भाषण में यह संकल्प व्यक्त किया कि हमारी भाजपा सरकार गांव गरीब किसान शोषित पीड़ित वंचित लोगों के कल्याण व उद्धार के लिए लिए समर्पित होकर काम करेगी।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने हमें देश को बदलने का मौका दिया है और अब देश को बदलकर एक नये भारत के निर्माण के लिए कार्य करेंगे और अब 7 साल बीतने के बाद 7 बजट पेश करने के बाद जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो यह सहज रुप से विश्वास होता है कि की एक श्रृंखलाबद्ध और सुनियोजित तरीके से माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में जिस प्रकार से काम किया कि आज देश ही नहीं अपितु पूरी दुनिया उस परिणाम को देख रही है।

कोरोना काल की विषम परिस्थितियों को भी हमने चुनौती के रूप में स्वीकार किया और हमने अपने देशवासियों के जीवन की सुरक्षा के लिए काम किया। कोरोना आपदा संकट में हमने अपने करोना वारियर्स और अपने बहुत से देशवासियों को इस आपदा में खोया परंतु हम ने इस चुनौती का सफलतापूर्वक
डटकर सामना किया और अगर पूरी दुनिया के परिपेक्ष में देखें तो हमारा देश एक रोल मॉडल के रूप में उभर कर सामने आया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related