इवेन्ट मैनेजमेंट में जनता की गाढ़ी कमाई पानी की तरह बहा रही योगी सरकार: अजय कुमार लल्लू

उत्तर प्रदेशइवेन्ट मैनेजमेंट में जनता की गाढ़ी कमाई पानी की तरह बहा रही...

Date:


इवेन्ट मैनेजमेंट में जनता की गाढ़ी कमाई पानी की तरह बहा रही योगी सरकार: अजय कुमार लल्लू

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई को विज्ञापन और इवेन्ट मैंनेजमेंट में करोड़ों रूपये पानी की तरह बहाये जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि योगी सरकार विज्ञापन और इवेंट मैनेजमेंट के जरिये प्रदेश की जनता को लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रही है जबकि प्रदेश के हालात बद से बदतर हो चुके हैं।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठे और भ्रामक प्रचार करके प्रदेश की जनता को लुभावने नारे देकर और वादा करके सत्ता में काबिज हो गयी। किन्तु अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी। योगी सरकार जनता के विश्वास पर खरी नहीं उतरी और योगी सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए लुभावने नारों और बड़े-बड़े होर्डिंगों के जरिये सरकार की ब्रान्डिंग करने में जुटी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज लखनऊ का के0जी0एम0यू0 बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेल रहा है। न सिर्फ मेडिकल यूनिवर्सिटी बल्कि पूरे प्रदेश के जनपदों से आने वाले मरीज मूलभूत सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के राजकीय अस्पतालों और सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 के हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि निजी अस्पताल सरकारी क्षेत्र के अस्पतालों के मुकाबले दिन दूनी रात चैगुनी फल फूल रहे हैं। सरकारी उदासीनता के चलते निजी अस्पतालों की पौ बारह है और प्रदेश की गरीब जनता इन निजी अस्पतालों के दोहन का शिकार हो रही है।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर जनपद में एक मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल खोलने के वादे का आखिर क्या हुआ? योगी सरकार बताये कि उ0प्र0 के किन-किन जनपदों में उसने मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल खोले हैं?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...