कश्मीर में सरकार के तमाम दावों के बावजूद आतंकियों द्वारा हिंदू समुदाय को निशाना बनाना जारी है. आज कुलगाम में एक हिन्दू शिक्षिका को आतंकवादियों ने अपना शिकार बनाया। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही आत्नकवादियों ने सरकारी कर्मचारी राहुल भट्ट को तहसील कार्यालय में गोली मारी थी.
आतंकियों द्वारा हुए हमले में ज़ख़्मी शिक्षिका ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। इस आतंकी वारदात के समय वहां मौजूद कई छात्राएं बेहोश हो गयी जिन्हे पत्रकारों ने उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। कुलगाम के गोलपारा इलाके में यह छात्रों का स्कूल था जहाँ आज सुबह आतंकियों ने रजनी भल्ला नाम की शिक्षिका को गोली मार दी. घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी. मौके पर फ़ौरन सेना और पुलिस की तैनाती कर दी गयी है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
Read also: PM Modi Shimla Visit Live: शिमला में बोले पीएम मोदी,’लोगों का जीवन आसान बनाने का काम कर रही सरकार’
कश्मीर में लक्षित हमलों की कड़ी में यह एक और घटना है. घाटी में राहुल भट्ट की हत्या के बाद से कश्मीरी पंडितों का सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है, कश्मीरी पंडित सरकार पर सीधा आरोप लगा रहे हैं कि वह उनको बलि के बकरे की तरह इस्तेमाल कर रही है. सरकार के दावे झूठे हैं कि कश्मीर में सब कुछ कण्ट्रोल में है. कश्मीरी पंडितों का कहना है कि दिल्ली में बैठे लोग एक दिन बिना सुरक्षा के श्रीनगर में घूमकर दिखा दें तो उन्हें पता चल सजायेगा कि कितनी शांति है, हम लोग रोज़ मौत के साये में जी रहे हैं.
वहीँ सेना और कश्मीर पुलिस भी आतंकवादियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और उन्हें घेरकर मौत की नींद सुला रही है, रोज़ाना ही किसी न किसी मुठभेड़ में आतंकवादी मारे जा रहे हैं.

