PM Modi Shimla Visit: पीएम मोदी पर फूलों की बारिश कर बोले शिमलावासी,’स्वागत है जी स्वागत है शिमला में स्वागत है’

नेशनलPM Modi Shimla Visit: पीएम मोदी पर फूलों की बारिश कर बोले...

Date:

शिमला। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकाप्टर अनाडेल मैदान में उतरा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां से कार से होते हुए रिज मैदान पहुंचे। लेकिन अनाडेल मैदान से रिज मैदान तक पहुंचने में माल रोड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिस जोश के साथ शिमलावासियों ने स्वागत किया वह बड़ा ही अदभुद था। फूलों की बारिश के बीच निकलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले का शिमला वासियों ने गीत गाकर स्वागत किया। फूलों की बारिश के बीच शिमला वासियों ने कहा स्वागत है जी स्वागत है,शिमला में आपका स्वागत है’। पीएम के सम्मान में लोगों ने नारे भी लगाए। लोगों की भीड़ और भाजपा के प्रति लोगों का उत्साह देखकर पीएम मोदी अपनी कार से नीचे उतर गए और रोड शो के दौरान हाथ हिलाते हुए कुछ दूर तक पैदल चले और भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। 

Read also: Target Killings In Kashmir : कश्मीर में टारगेट किलिंग जारी, हिन्दू शिक्षिका को आतंकियों ने गोली मारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पहुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी का काफिला विधानसभा गेट से होता हुआ माल रोड पहुंचा। प्रधानमंत्री का रोड शो सीटीओ चौक से शुरू हुआ। इस दौरान सुरक्षा कर्मी वाहन पीएम मोदी के साथ चलते रहे। बैरिकेड के दूसरी ओर खड़ी अपार भीड़ ने प्रधानमंत्री के वाहन काफिले  पर फूलों की बारिश की। दिन में 11:08 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाहन स्कैंडल प्वाइंट से निकला। इसके बाद वो शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पहुंचे। जहां से वर्चुअल तरीके से देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने आठ केंद्रीय मंत्रालयों की 16 योजनाओं के लिए देश के प्रत्येक जिले से चुने गए लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। प्रधानमंत्री ने आज किसान सम्मान निधि की 11 वीं किश्त भी जारी की। जिसमें देश के करोडों किसानों को केंद्र सरकार की ओर से 21,000 करोड़ रुपये जारी किए गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...