‘हरिजन’ नहीं अब ‘डा0 अंबेडकर’ शब्द का इस्तेमाल करेगी Kejriwal Sarkar

नेशनल'हरिजन' नहीं अब 'डा0 अंबेडकर' शब्द का इस्तेमाल करेगी Kejriwal Sarkar

Date:

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अब ‘हरिजन’ शब्द के स्थान पर ‘डॉ. अंबेडकर’ शब्द प्रयोग करने का फैसला किया है। इसके लिए समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आज अधिसूचना पारित की और निर्देश दिए कि जल्द ही यह अधिसूचना प्रभावी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में ‘हरिजन’ शब्द के स्थान पर ‘डॉ. अंबेडकर’ शब्द का उपयोग किया जाएगा। मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि यह कार्य जल्द से जल्द प्रभावी किया जाएगा। इस दौरान मंत्री गौतम ने सीमापुरी विधानसभा इलाके में अतिक्रमण और कम पानी आपूर्ति सहित विभिन्न मुद्दों का समाधान करने का भी निर्देश दिया। केजरीवाल की आप सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आज दिल्ली सचिवालय में कानून विभाग और नोडल अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने नई दिल्ली के सभी मोहल्लों, मोहल्ला क्लीनिकों,गलियों और कॉलोनियों में ‘हरिजन’ शब्द को हटाकर ‘डॉ. अंबेडकर’ शब्द रखने का प्रस्ताव दिया।

Read also: Terrorist Killed Bank Manager: कश्मीर में एक और लक्षित हत्या, हिन्दू बैंक मैनेजर को आतंकियों ने मारी गोली

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद अब दिल्ली सरकार ने बैठक की। जिसमें ‘हरिजन’ से ‘डॉ0 अम्बेडकर’ शब्द के प्रतिस्थापन की अधिसूचना पारित की गई है। उसमें निर्देश दिए गए कि अधिसूचना को जल्द से जल्द प्रभावी किया जाए। बता दें कि भाजपा की केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि अब हरिजन शब्द का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखकर अब नई दिल्ली की आप सरकार ने सबसे पहले हरिजन शब्द को हटाकर डा0अंबेडकर शब्द अपनाने की पहल की है। इसके अलावा मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर वहां के रखरखाव के अलवा दूषित और कम पानी आपूर्ति जैसे विभिन्न मुद्दों का समाधान करने के निर्देश दिए। जिससे कि जनता को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो सके। उन्होंने सीमापुरी में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए तत्काल आधार पर बैठक कर अधिकारियों को इस पर गौर करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...