Rahul Gandhi होंगे ED के सामने पेश, बाहर कांग्रेसी नेता संभालेंगे मोर्चा, बनाया ये प्लान

नेशनलRahul Gandhi होंगे ED के सामने पेश, बाहर कांग्रेसी नेता संभालेंगे मोर्चा,...

Date:

नई दिल्ली। एक तरफ जहां सोनियां गांधी ने कोरोना संक्रमण के चलते ईडी के सामने पेश होने में अभी तीन सप्ताह का समय मांगा है। वहीं दूसरी ओर आगामी 13 जून को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी के सामने पेश होना होगा। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। एक तरफ जहां कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ईडी के सामने पेश होंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता संसद से लेकर ईडी कार्यालय तक शक्ति प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के ईडी के सामने पेश होने को सियासी जामा पहनाने की तैयारी में है।

Read also: Uttarpradesh News Today: शत प्रतिशत विलंबित भुगतान अधिभार छूट के लिए सरकार ने शुरू की एकमुश्त समाधान योजना

बता दें कि नेशनल हेराल्ड मनी लांड्रिंग मामले में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को आगामी 13 जून को ईडी के सामने पेश होना है। इसे कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन का रूप देने की तैयारी की है। इस शक्ति प्रदर्शन में कांग्रेसी सांसद के साथ वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। इसके लिए सभी नेताओं को हर हाल में आने वाले सोमवार सुबह अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं। कांग्रेस सोमवार को मुख्यालय से एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी मुख्यालय तक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेंगी।

Read also; कांग्रेस पार्टी में शुरू हुआ जबरिया रिटायरमेंट, एक झटके में यूपीसीसी के पांच कर्मचारी बाहर

पार्टी इसके जरिये सियासी ताकत दिखाएगी। योजना को मूर्त रूप देने के लिए पार्टी ने आज गुरुवार को अपने महासचिव, राज्य प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक बुलाई है। मनी लांड्रिंग मामले को बदले की कार्रवाई बताते हुए कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा सरकार को जवाब देने की पूरी तैयारी की है। कांग्रेस ने इसको भाजपा की सियासी बदले की कार्रवाई बताया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related