ED Summoned : राहुल से अभी और होगी पूछताछ, शुक्रवार को ED ने फिर किया तलब

नेशनलED Summoned : राहुल से अभी और होगी पूछताछ, शुक्रवार को ED...

Date:

नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में लगता है ED हाथ धोकर राहुल गाँधी के पीछे पड़ गयी है, पिछले तीन दिनों से लगातार अपने दफ्तर बुलाकर 25 घंटों से भी ज़्यादा पूछताछ करने वाली ED ने कांग्रेस नेता को शुक्रवार को एकबार फिर बुलाया है। बताया जा रहा है कि ED गाँधी के जवाबों से संतुष्ट नहीं है, वही ED राहुल गाँधी से क्या सवाल कर रही है और राहुल गाँधी उसके जवाब किस तरह से दे रहे हैं यह सब बातें कुछ टीवी चैनलों पर अज्ञात सूत्रों के हवाले से प्रसारित की जा रहीं हैं।

Also read: गुजरात मंथन में जुटी आप ने किशोरभाई देसाई को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी ने मीडिया में इस लीक का विरोध जताया है और उसने गृह मंत्री, वित्त मंत्री और कानून मंत्री को एक लीगल नोटिस भेजा है। वहीँ लोकसभा में नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गाँधी को ED द्वारा इस तरह रोज़ पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर लोक सभा स्पीकर को चिठ्ठी लिखी है और इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। अधीर रंजन चौधरी ने लिखा है कि वायनाड सांसद और हमारे सहयोगी राहुल गाँधी को लगातार तीन दिनों से ED पूछताछ के लिए तलब कर रही है और रोज़ाना 10 घंटों से ज़्यादा पूछताछ होती है, अधीर रंजन ने इसे अमानवीय व्यवहार और साज़िश की आशंका बताते हुए स्पीकर ओम बिरला हस्तक्षेप  करने की अपील की। 

Read also: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के दौरान कांग्रेस का सत्याग्रह ऐलान नौटंकी

वहीँ कांग्रेस पार्टी ने 16 जून को सभी राजभवनों के घेराव का एलान किया है। ED द्वारा राहुल गाँधी से इस तरह पूछताछ को मोदी सरकार द्वारा बदले की कार्रवाई बताया जा रहा है, कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार बदले में अंधी हो गयी है। बता दें कि पिछले तीन दिनों से दिल्ली और पूरे देश कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं। दिल्ली में कांग्रेस के सभी बड़े नेता पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए हैं, सैकड़ों बड़े नेता कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं और आज दिल्ली पुलिस AICC के दफ्तर में भी घुस गयी। कांग्रेस की मांग है कि जो भी अधिकारी कार्यालय में घुसे हैं उनके खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...