अखिलेश के लिए यादव यूनाइट हैं तो हमारे लिए मुसलमान क्यों नहीं: ओवैसी

फीचर्डअखिलेश के लिए यादव यूनाइट हैं तो हमारे लिए मुसलमान क्यों नहीं:...

Date:


अखिलेश के लिए यादव यूनाइट हैं तो हमारे लिए मुसलमान क्यों नहीं: ओवैसी

लखनऊ। असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी की सियासत को इन दिनों गरमा रखा है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रेसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को बाराबंकी में थे। एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित करते हुए वे बोले, हम केवल 2022 के यूपी इलेक्शन की तैयारी नहीं कर रहे बल्कि हमे सूबे में एक मजबूत विकल्प के तौर पर सामने आना है। ओवैसी ने सपा के यादव वोट बैंक की नजीर देते हुए मुसलमानों से अपने पक्ष में यूनाइट हो जाने की अपील करी।

असदुद्दीन ओवैसी के मुताबिक, 2014 से मॉब लिंचिंग के नाम पर केवल मुसलमानों की हत्याएं हो रहीं हें। यूपी में मुसलमानों पर अत्याचार करने वालों को पुलिस अरेस्अ तो करती है, पर चौबीस घंटे में ही उन्हें बेल भी मिल जाती है। उनका तर्क रहा कि, अत्याचार करने वालों को इस बात का एहसास है कि, बीजेपी की सरकार उन्हें बचा लेगी।

Read also: बेवजह गाल बजाने से बाज आएं अखिलेश और प्रियंका : सिद्धार्थनाथ

बोले, मोदी गवर्नमेंट ने ट्रिपल तलाक कानून लाकर मुस्लिम मर्दों को और मजबूती दे दी है। कहा कि गवर्नमेंट उनके खिलाफ भी कानून क्यों नहीं बनाती जो अपनी पत्ििनयों को अपने साथ नहीं रखना चाहते? ऐसे लोगों की पत्नियां दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। ओवैसी के मुताबिक, सीएए कानून के बहाने केन्द्र केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।

ओवैसी बोले, 17 मई को बाराबंकी में सौ बरस पुरानी मस्जिद को शहीद कर दिया गया, उस वक्त के एसडीएम जो सीडीओ बन गये हैं, ने सैकड़ों नागरिकों को जेल भेजा था। बहुतों पर एनएसए के तहत कार्रवाई हुई थी। उन्होंने दावा किया कि, बगैर नोटिस के मसिजद को गिरवाना पॉलिटकल डेमोलिशन नहीं और क्या है?

Read also; मुख्तार अंसारी के भाई को सपा में शामिल करने पर बीजेपी ने अखिलेश पर साधा निशाना

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...