Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रावात पूरे देश में छाया, छह जून को बारिश का अलर्ट

नेशनलCyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रावात पूरे देश में छाया, छह...

Date:

नई दिल्ली। इस समय मानसून पूरे देश पर छा गया है। दक्षिण पश्चिमी मानसून इस बार अपनी समान्य अवधि से करीब एक सप्ताह पहले आ गया है। आमतौर पर मानसून 8 जुलाई के आसपास देश में प्रवेश करता है। लेकिन इस बार ये दो जुलाई से पहले आ गया है। इस समय बंगाल की खाड़ी में एक चक्रावात बन रहा है जो कि पूरे देश में छाया हुआ है। इस चक्रावात के कारण अब आगामी 6 जुलाई को तेज बारिश होने की संभावना है। आज मेरठ में सुबह की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई।  जिससे लोग परेशान रहे लेकिन आज हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। लेकिन शाम तक धूप का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में  बादल छाए रहने के साथ ही मेरठ और आसपास के कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। 
वहीं आगामी 6 जुलाई को भीषण बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

Read also: Weather Forecast: सामान्य गति से बढ़ रहा मानसून दिल्ली और यूपी में इस तारीख तक पहुंचेगा

मौसम विभाग के मुताबिक कई स्थानों पर बारिश केा लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मेरठ में रविवार को बारिश नहीं हुई। लेकिन गाजियाबाद और नई दिल्ली में जमकर बारिश हुई। दिल्ली के सफदरजंग पर 0.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बारिश 22 मिमी रिज इलाके में हुई।मेरठ का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम यानी 35.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम यानी 26.8 डिग्री सेल्सियस है। इस समय हवा में नमी का स्तर 60 से 80 फीसदी तक दर्ज किया गया। 
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे के भीतर बादल छाए रहने के साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जाएगी। इसके बाद अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। वहीं छह जुलाई को मेरठ और आसपास के जिलों में तेज बारिश की आशंका जताई गई है।

Read also: Monsoon Update Live: बारिश ने धीमी की मानसून की रफ्तार,आज भी आंधी बारिश के आसार

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...