Jammu-Kashmir Terror Alert: गुलाम कश्मीर में सक्रिय हैं एक दर्जन से अधिक आतंकी लांच पैड, 200 आतंकी घुसपैठ को तैयार

नेशनलJammu-Kashmir Terror Alert: गुलाम कश्मीर में सक्रिय हैं एक दर्जन से अधिक...

Date:

नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पार गुलाम कश्मीर में एक दर्जन से अधिक आतंकी लांच पैड तैयार हैं। इसकी खुफिया जानकारी होने के बाद सुरक्षा बल और एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आतंकियों के इनपुट के आधार पर एक अधिकारी ने बताया कि पाक स्थित गुलाम कश्मीर से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के लिए आतंकी लांचिंग पैड पर 200 आतंकवादी तैयार हैं। उन्होंने बताया कि घुसपैठ की नाकाम कोशिश के लिए सीमा पर बीएसएफ और सेना गश्त को और तेज कर दिया गया है। घुसपैठ के सभी रास्ते बंद होते देख आतंकी अब घाटी में नए रास्तों से जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं। ये आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा,हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं। ये आतंकी अब सुरंग और नदियों के सहारे घुसपैठ की कोशिश में है। बता दें कि पिछले दो साल के अंतराल के बाद 30 जून से शुरू 43 दिन तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए ये इनपुट और महत्वपूर्ण हैं। इस यात्रा में लाखों की संख्या में तीर्थयात्री मौजूद होते हैं।

Read also: Pandit Shivkumar Sharma Death: ब्रह्म लीन हुए कश्मीर के साज संतूर को दुनिया में शोहरत दिलाने वाले पंडित शिवकुमार

आंकड़ों की माने तो इस साल 21 जून तक 121 आतंकी मारे गए हैं। इनमें अधिकांश ओवर ग्राउंड वर्करों हैं। जिनमें लश्कर के 68 आतंकी, जैश के 29 आतंकवादी और हिजबुल के 16 आतंकवादी शामिल हैं। जबकि इनमें विदेशी आतंकियों की संख्या ना के बराबर है। इन आतंकियों में सात अज्ञात थे और एक इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर का था। अधिकारी ने बताया कि इस समय एलओसी से घुसपैठ के आंकड़ें पर नजर डाले तो 2019 में 130 आतंकी इसके बाद 2020 में 36 और 2021 में 31 आतंकी हैं। ये आंकड़े घुसपैठ के गिरने का ट्रेंड दर्शाते हैं। अधिकारी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 121 आतंकवादियों में सात की पहचान नहीं हो सकी और इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर का था। भारत और पाकिस्तान के बीच 2021 में संघर्ष विराम समझौते के बाद से एलओसी पर स्थिति शांतिपूर्ण है।

Read also: UN: पाकिस्तान ने कश्मीर को लेकर फिर उगला जहर, भारत ने दिया करारा जवाब

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related