Madhya Pradesh Latest News: इश्क करने पर महिला को तालिबानी सजा,पति को कंधे पर बैठाकर गांव में निकाला जुलूस

नेशनलMadhya Pradesh Latest News: इश्क करने पर महिला को तालिबानी सजा,पति को...

Date:

देवास। जिले के थाना उदयनगर अंतर्गत गांव बोरपड़ाव में ग्रामीणों ने एक महिला और उसके  प्रेमी को तालिबानी सजा दी। पहले तो दोनों को गांव में पंचायत के बीच मारा पीटा गया। इस दौरान दोनों के साथ जमकर बर्बरता की गई। ग्रामीणों ने महिला के पति को उसके कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में जुलूस निकाला। इतना ही नहीं महिला और उसके प्रेमी को जूते-चप्पल की माला पहनाकर दोनों के बाल भी काट दिए। इसके बाद दोनों का पूरे गांव में जुलूस निकाला। इस दौरान पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।  वायरल वीडियो में ग्रामीण लोग महिला को बेरहमी से पीट रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। जिसके बाद थाना उदयनगर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Read also: Udaipur Kanhaiyalal Murder: नुपुर शर्मा के समर्थन में उतरे आरएसएस ने उदयपुर हत्याकांड को बताया तालिबानी घटना

जानकारी के अनुसार महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ घर से भागी थी। वह उसके बाद दोबारा वापस गांव में अपने प्रेमी के साथ पहुंची थी। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने महिला और उसके प्रेमी के साथ जमकर मारपीट की। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान गांव में भीड़ मूकदर्शक बनी रही। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली है। वहीं महिला और उसके प्रेमी को थाने में बुलाकर दोनों से पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस आरोपियों को वीडियो के माध्यम से चिहिंत कर अब कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Read also: Gangrape In Meerut: महिला अधिवक्ता के साथ दारोगा ने किया गैंगरेप, एसएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related