मौसम विभाग में दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया था। लेकिन पांच जुलाई बिना बारिश के बीत गई। वहीं उमस और हवा की खामोशी ने वातावरण में बेचैनी को काफी बढ़ा दिया है। जिसके चलते इस समय लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि तापमान अभी भी 40 डिग्री के नीचे बना हुआ है। आज बुधवार को हल्के बादलों के बीच धूप खिली हुई है।
Read also: Uttarakhand Weather News: बारिश के बाद बर्फबारी का कहर,बिजली गिरने से 40 भेड़—बकरियों की मौत
इस धूप के बीच उमस काफी है। हालांकि आज भी मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। बीते सोमवार की शाम को आई हल्की बूंदाबादी के बाद मेरठ और पूरे पश्चिमी उप्र एनसीआर में उमस काफी बढ़ गई थी। वैसे तो पश्चिमी उप्र में मानसून की एंट्री हो चुकी है। लेकिन अभी इसका असर पूरी तरह से देखने को नहीं मिल रहा ह ै। मानसून की एंट्री के बाद से मेरठ और आसपास के इलाकों में अभी झमाझम बारिश का इंतजार किया जा रहा है।
सोमवार दोपहर और शाम को हुई बारिश के बाद काफी उमस हो गई है। मंगलवार भी पूरा दिन उमस के बीच ही बीता। हालांकि आज थोड़ी ठंड़ी हवा के चलते लोगों को राहत की उम्मीद है। लेकिन जिस तरह से मौसम में बदलाव हो रहा है। उससे नहीं लगता कि आज बारिश तेज होगी। सीसीएस विवि स्थित मौसम विभाग वेधशाला में मेरठ में अब तक 8.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। सुबह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है।
Read also: Uttarakhand Weather News: भूस्खलन और बारिश से एनएच 58 सहित 83 सड़कें बंद, हालात हुए खराब
अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री है। कृषि प्रणाली संस्थान के मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि आज बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश हो सकती है। आज मध्यम बारिश यानी 15 मिलीमीटर से अधिक की संभावना है।

