India UNSC: विश्व का सबसे बड़ी आबादी वाला देश बनने के बाद सुरक्षा परिषद में मजबूत होगी भारत की दावेदारी

नेशनलIndia UNSC: विश्व का सबसे बड़ी आबादी वाला देश बनने के बाद...

Date:

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि भारत सर्वाधिक आबादी वाला देश बना तो सुरक्षा परिषद में उसकी स्थायी सदस्यता का दावा और अधिक मजबूत होगा। ‘विश्व जनसंख्या संभावना 2022 की रिपोर्ट के अनुसार भारत के सर्वाधिक आबादी वाले देश के रूप में अगले साल चीन को पीछे छोड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जारी रिपोर्ट में कहा है कि उसकी आबादी अनुमान के मुताबिक 2050 में 1.668 अरब हो जाएगी। जो कि चीन की आबादी से बहुत अधिक होगी। 2023 में यदि चीन को पीछे कर दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया तो भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता की दावेदारी और अधिक हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या प्रखंड के शीर्ष अधिकारी जॉन विल्मोथ ने यह बात कही है।

Read also: Corona Update: डराने लगा है कोरोना,ओमिक्रॉन के पुराने वैरिंएट के मुकाबले नया सब वैरिंएट बीए—5 ज्यादा घातक

विश्व जनसंख्या संभावना 2022 की रिपोर्ट के अनुसार भारत के सर्वाधिक आबादी के मामले में अगले साल चीन को पीछे छोड़ने की उम्मीद जताई गई है। जारी  रिपोर्ट में कहा कि उसकी आबादी अनुमान के मुताबिक 2050 में 1.668 अरब होगी। यह चीन की जनसंख्या से बहुत आगे होगी। संयुक्त राष्ट्र सामाजिक व आर्थिक मामलों के जनसंख्या प्रखंड निदेशक जॉन विल्मोथ ने बताया कि सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में उभरने से भारत का कुछ चीजों पर दावा होगा। उन्होंने कहा कि यदि भारत जनसंख्या के लिहाज से सबसे बड़ा देश बना तो यूएन व सुरक्षा परिषद में उसकी भूमिकाएं बदलेगी। भारत का सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य का दावा मजबूत होगा। भारत सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए हो रहे प्रयासों में सबसे आगे है। भारत का दावा है कि सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में स्थान पाने का वह हकदार है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related