Chinese Citizens Spy Case: अवैध रूप से बिना वीसा पासपोर्ट भारत में रह रहे तीन चीनी नागरिक एसटीएफ ने किए गिरफ्तार

नेशनलChinese Citizens Spy Case: अवैध रूप से बिना वीसा पासपोर्ट भारत में...

Date:

ग्रेटर नोएडा। अवैध रूप से बिना वीसा पासपोर्ट के भारत में रह रहे तीन चीनी नागरिकों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। अवैध रूप से बिना वीजा पासपोर्ट के रह रहे चीनी नागरिकों की जांच में एसटीएफ की टीम जुटी हुई है। ग्रेटर नोएडा में रह रहे चीनी नागरिक सु फाई और रवि नटवरलाल से पूछताछ के बाद तीन चीनी नागरिकों गिरफ्तार किए गए हैं। ये लोग बिना वीसा पासपोर्ट के भारत में रह रहे हैं। एसटीएफ ने गिरफ्तार चीनी नागरिकों को कोतवाली  बीटा-2 पुलिस को सौंप दिया। लेकिन नोएडा पुलिस अधिकारियों और बीटा—2 कोतवाली पुलिस ने इसकी  पुष्टि नहीं की है। 

एसटीएफ के अनुसार जिन तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनमें से दो नोएडा के सेक्टर 63 में एक कंपनी में काम कर रहे थे। जबकि एक चीनी नागरिक ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव स्थित चीनी क्लब में रहता था। सु फाई की गिरफ्तारी के बाद से तीनों ही फरार चल रहे थे। दो चीन नागरिकों का वीजा दो साल पहले समाप्त हो चुका था और वह अवैध रूप से ग्रेटर नोएडा में रहते थे। जबकि तीसरे चीन नागरिक के पास पासपोर्ट और वीजा दोनों नहीं मिला। वह कैसे और किस माध्यम से भारत आया इसकी जानकारी की जा रही है। 

Read also: Corona Update: डराने लगा है कोरोना,ओमिक्रॉन के पुराने वैरिंएट के मुकाबले नया सब वैरिंएट बीए—5 ज्यादा घातक

जून की 11 तारीख को भारत नेपाल सीमा सीतामढ़ी में दो चीन के लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों से हुई पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। दोनों चीनी दोस्त सु फाई के पास 18 दिनों तक रहे थे। सु फाई की गिरफ्तारी के बाद ग्रेटर नोएडा के घरबारा मे चीनी क्लब खुलासे के बाद से जांच एजेंसियां सतर्क हो गई। इसके बाद से एक के बाद एक गिरफ्तारी होती गई और कड़ी खुलती गई। इस मामले में अब तक एक दर्जन से अधिक गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसियां जासूसी के एंगल से जांच कर रही है। इस बात की जानकारी की जा रही है कि इस सिंडिकेट में और कितने लोग शामिल हैं और भारत में इनका नेटवर्क कहां-कहां  फैला है। उन्हें स्थानीय किन लोगों का सहयोग प्राप्त है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related