Rahul Bhatt Murder: कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट के हत्यारा को सुरक्षा बलों ने मार गिराया

नेशनलRahul Bhatt Murder: कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट के हत्यारा को सुरक्षा बलों...

Date:

इसी साल मई में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ राथर समेत तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने बडगाम में मार गिराया है. एनकाउंटर के बाद घटनास्थल से आतंकियों के शवों को निकाला जा रहा है. आतंकियों के पास से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री के साथ बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिला है. पुलिस के मुताबिक इन तीन आतंकियों में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट का हत्यारा लतीफ़ राथर भी शामिल था.

प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार के मुताबिक लतीफ राथर जिसे ओसामा के नाम से भी जाना जाता था, उन तीन लश्कर आतंकियों में शामिल था जिन्हें आज की मुठभेड़ में मार गिराया गया है. पुलिस को मुताबिक बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने जिले में खानसाहिब इलाके के वाटरहेल में आतंकवादियों की हलचल होने की इनफार्मेशन मिलने पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान अभियान चलाया गया.

Read also: Supreme Court On Nupur Sharma: नूपुर को सुप्रीम कोर्ट ने दी एक और बड़ी राहत, सारे केस दिल्ली ट्रांसफर

गौरतलब हैं कि कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की बडगाम जिले में चडूरा शहर में 12 मई को तहसील कार्यालय में आतंकवादियों ने खुलेआम हत्या कर दी थी. राहुल भट्ट को शरणार्थियों के लिए स्पेशल रोजगार पैकेज के तहत नौकरी मिली थी और वह कलर्क के पद पर कार्यरत था. इस घटना के कुछ दिन बाद ही लश्कर के आतंकवादियों ने इसी इलाके में एक टीवी कलाकार अमरीन भट की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...