Independence Day Alert: 15 अगस्त पर आतंकी हमले की आशंका,खुफिया अलर्ट मिलने पर बढ़ाई चौकसी

नेशनलIndependence Day Alert: 15 अगस्त पर आतंकी हमले की आशंका,खुफिया अलर्ट मिलने...

Date:

नई दिल्ली। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। आतंकी हमले को लेकर खुफिया विभाग से एनसीआर को अलर्ट मिला है। स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी हमले का अलर्ट मिलने के बाद राजधानी के लालकिला सहित एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर इन सभी स्थानों के आसपास की ऊंची इमारतों पर भी अत्याधुनिक हथियारों से लैस सुरक्षाबलों की तैनाती की जा रही है। स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दीपेंद्र पाठक के अनुसार ऊंची इमारतों पर रूपटॉप दस्ते तैनात किए हैं। पुलिस के अलावा केंद्रीय एजेंसियों की मदद से एंटी ड्रोन सिस्टम भी तैनात किया जाएगा। 

लालकिले की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने करीब 10 हजार से अधिक जवानों की तैनाती यहां पर की है। जमीन से आसमान तक पूरी तरह से कड़ा पहरा किया गया है। आसमान मार्ग को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। देश की राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर नो.फ्लाइंग जोन रहेगा। इस दौरान पतंग, गुब्बारे और ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। पतंगबाजी रोकने के लिए 400 से अधिक लोगों को पुलिस द्वारा तैनात किया जाएगा।  वहीं संदिग्धों पर नजर रखने के लिए होटलों, किरायेदार, गेस्ट हाउस, साइबर कैफे आदि की चेकिंग और जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने इस समय सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। सुरक्षा बलों की तैयारी की जांच करने के लिए डमी आइईडी के साथ मॉक ड्रिल भी की जा रही है।

Read also: UP Monsoon: सावन बीता भादो शुरू,पटरी से खिसकी मानसून द्रोणिका के चलते यूपी के हिस्से में कम आई बारिश

15 अगस्त को ये रहेंगे सुरक्षा के इंतजाम :

15 अगस्त वाले दिन लालकिला के आसपास 10 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। .इनमें अर्धसैनिक जवानों की संख्या. पांच हजार होगी। लालकिला और आसपास विशेष कमांडो तैनात किए जाएंगे। आसपास की इमारतों पर भी जवानों की तैनाती होगी। 
इमारतों की खिड़कियों पर भी जवानों की तैनाती की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...