Atal Bihari Vajpayee: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

नेशनलAtal Bihari Vajpayee: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की पुण्यतिथि पर...

Date:

नई दिल्ली। आज भाजपा के पितामह और भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। फिलहाल बड़े नेताओं के आने का सिलसिला अभी जारी है। बता दें आज से चार साल पहले 16 अगस्त 2018 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 

Read also: खुलासा: मुकेश अम्बानी को धमकी देने वाला अफ़ज़ल नहीं विष्णु था

भारतीय जनता पार्टी ने इस मौके पर ट्वीट कर लिखा कि हमारी पार्टी के पितृ पुरुष और करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक एवं हमारे प्रेरणा स्रोत, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य ने भी आज ‘सदैव अटल’ की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सदैव उनके साथ हैं। वो अमर हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भाजपा जो कुछ भी है वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बदौलत ही है। भाजपा को यहां तक पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...