Sidhu Moosewala Murder Case: सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी सचिन विश्नोई अजरबैजान में गिरफ्तार

नेशनलSidhu Moosewala Murder Case: सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी सचिन विश्नोई...

Date:

नई दिल्ली। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उसे अजरबैजान से पकड़ लिया गया है। आरोप है कि लॉरेंस गैंग को सचिन विदेश से आपरेट कर रहा था।  मूसेवाला हत्याकांड में मानसा पुलिस ने बीते शुक्रवार को चालान पेश किया था। जिसमें 1850 पन्नों के चालान में 24 आरोपियों के नाम हत्याकांड में शामिल हैं। इनमें से 20 को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जाता है कि चार आरोपी विदेश में छिपे हुए हैं। हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बताया जाता है। जो इस समय पंजाब पुलिस की हिरासत में है। जिन आरोपियों के विदेश में छिपे होने की बात कही जा रही थी। उसमें मुख्य आरोपी लिजिन नेहरा, सचिन बिश्नोई, गोल्डी बराड़,  अनमोल बिश्नोई शामिल थे। 

Read also: Congress President Poll: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सामने आये थरूर और दिग्विजय के नाम

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में एसएसपी गौरव तोरा ने बताया था मामले में 34 आरोपियों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया गया था। इनमें से 24 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। हत्या में शामिल जगरूप रूपा और मनप्रीत मनु कुस्सा को पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। अदालत को उनके मुठभेड़ के बारे में सूचित कर दिया गया है। वहीं पुलिस अब सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सचिन विश्नोई को पूछताछ के लिए रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है। बताया जाता है कि सचिन से पूछताछ में कई अहम जानकारियां हाथ लग सकती हैं। वहीं उकसे माध्यम से दूसरे अन्य मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में मदद मिल सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...