Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ों यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब, 19 को शामिल होगी प्रियंका गांधी

नेशनलBharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ों यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब, 19...

Date:

कन्याकुमारी। कांग्रेस की ओर से निकाली राहुल गांधी की पदयात्रा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में लोगों का भारी हुजूम उमड़ रहा है। इससे भाजपा की बेचैनी बढ़ रही है। यात्रा का आज चौथ दिन है अपने चौथे दिन की इस यात्रा में आज शनिवार को राहुल गांधी तमिलनाडु के कन्याकुमारी के मुलागुमूदु पहुंचे और वहां से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है। इस दौरान कांग्रेस नेता के साथ समर्थकों का हुजुम दिखाई दिया। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता मौजूद रहे। पार्टी ने इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बताया। माना जा रहा है कि आगामी 19 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी के भी शामिल होने की संभावना है। 

राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत श्रीपेरंबदूर से की थी। वह यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे। यहीं पर तीन दशक पहले आत्मघाती हमला करके राजीव गांधी की हत्या की गई थी। पिता के स्मारक पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कन्याकुमारी में कार्यक्रम में भाग लिया था। जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राहुल गांधी को राष्ट्र ध्वज सौंपा था।  पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक राज्य पहुंचेगी। उसके बाद भारत जोड़ों यात्रा उत्तर और अन्य राज्यों में जाएगी। कांग्रेस ने राहुल समेत 119 नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग कुल 3570 किमी की दूरी तय करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने गत शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। पार्टी ने दावा किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान जो टी-शर्ट पहनी हुई थी। उसकी कीमत 41 हजार रुपये से अधिक थी। इस पर कांग्रेस ने पलटवार किया। कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपा घबराई है।  भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से ‘भारत देखो’ ट्वीट किया और दो तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में राहुल गांधी दिख रहे हैं जबकि दूसरी में उनके शर्ट की कीमत दिखाई गई है। इसमें दावा किया गया है कि बरबेरी टी-शर्ट की कीमत 41,257 रुपये है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related