Rajasthan News: पंचों के सामने भरी पंचायत में दलित युवक के सिर में मारे पांच जूते

नेशनलRajasthan News: पंचों के सामने भरी पंचायत में दलित युवक के सिर...

Date:

अलवर। पंचायत में पंचों के फरमान के चलते एक बार फिर इनके किए फैसलों पर उंगली उठी है। इस बार मामला राजस्थान के अलवर जिले के तिजारा के रामनगर के एक गांव का है।  अलवर के तिजारा के रामनगर स्थित भिंडूसी गांव में पंचों के सामने भरी पंचायत में एक दलित युवक को पांच जूते मारे गए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 28 अगस्त की बताई जा रही है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसको अब संज्ञान में लिया है।  जानकारी के अनुसार तिजारा के रामनगर स्थित भिंडूसी गांव में एक पंचायत हुई थी। जिसमें गांव के पंच, सरपंच और ग्रामीणों की मौजूदगी में दलित युवक के सिर पर उल्टे पांच जूते मारे गए। दलित युवक पर गांव की ही एक युवती से छेड़छाड़ का आरोप था। सरपंचों ने युवक को धमकाया कि अगर इस तरह की फिर से घटना होगी तो इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसी बीच पंचायत में मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जाता है कि वीडियो वायरल होने के बाद कुछ दबंगों ने दलित युवक के घर पर हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया। हमले में पांच से छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए तिजारा अस्पताल में भतÊ कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उनको अलवर रेफर किया गया है। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की कोई मदद नहीं की और डॉक्टर ने गलत रिपोर्ट दी। पीड़ित युवक का कहना है कि उसने छेड़छाड़ नहीं की। इस पूरे मामले में पुलिस भी कुछ बोलने से बच रही है। वहीं यह पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related