Chandigarh University MMS Case: चंडीगढ़ MMS मामले में आरोपी छात्रा का साथी भी शिमला से गिरफ्तार

नेशनलChandigarh University MMS Case: चंडीगढ़ MMS मामले में आरोपी छात्रा का साथी...

Date:

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लीक MMS केस में आरोपी छात्रा का वह साथी भी शिमला से गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने सोशल मीडिया पर छात्राओं की बाथरूम में नहाते हुए न्यूड वीडियो अपलोड की थीं, यह वीडियो उसकी दोस्त छात्रा ने बनाई थीं जो उन लड़कियों के साथ हॉस्टल में रहती थी. दरअसल इस MMS मामले में मुख्य आरोपी लड़की का बॉयफ्रेंड ही है जिसने इंटरनेट पर इन वीडियोज़ को डाला. यह मामला अब तूल काफी पकड़ता जा रहा है क्योंकि यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं आंदोलित हैं और बहुत ही जल्द इसमें राजनेताओं की भी इंट्री होने वाली है. 

दरअसल जब शनिवार रात यह मामला सामने आया तबसे यूनिवर्सिटी कैंपस में स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन जारी है, आज भी छात्राओं ने परिसर में जमकर हंगामा किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. आंदोलित स्टूडेंट्स की माने तो लगभग 60 छात्राओं का नहाते समय वीडियो बनाया गया, जिस छात्रा ने ये वीडियो बनाये उसने वो वीडियो अपने बॉयफ्रेंड के पास भेज दिए जिसने उन्हें इंटरनेट पर डाल दिया. ख़बरों के मुताबिक वीडियो वायरल होने पर आठ छात्राओं ने खुकुशी करने की कोशिश की लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की माने तो सिर्फ एक छात्रा ने सूइसाइड एटेम्पट किया है. 

विश्वविद्यालय प्रशासन  के मुताबिक प्रारंभिक जांच में दूसरी छात्राओं का MMS बनाने का मामला सामने नहीं आया है. विश्वविद्यालय द्वारा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है. वहीं आंदोलित छात्राओं के विरोध प्रदर्शन में ये भी खबरें सामने आईं थीं कि MMS वायरल होने के बाद आठ छात्राओं ने आत्महत्या की कोशिश की जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और जिनमें से एक की हालत गंभीर है. दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन किसी भी लड़की के अस्पताल में भर्ती कराये जाने की खबर को अफवाह बताया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...