Guajrat chunavi dangal:- राजीनितिक हित के लिए अब नहीं झुकेगा कोली समाज

गुजरात चुनावGuajrat chunavi dangal:- राजीनितिक हित के लिए अब नहीं झुकेगा कोली समाज

Date:

Gujrat chunavi dangal:- गुजरात मे जारी राजनीतिक दंगल के बीच सभी दल गुजरात के वोट बैंक को अपने खेमे में करने की योजना बना रहे हैं और अलग अलग समुदाय को अपने खेमे में करने के लिए प्रयासरत है। वही अगर हम गुजरात के कोली वोट बैंक की बात करें तो इसकी संख्या गुजरात मे राज्य के वोट बैंक के बराबर है अर्थात यहां इस समाज का वोट बैंक 50 – 50 है। यह समाज गुजरात विधानसभा चुनाव में 44-45 सीटों पर अपने दबदबे के साथ 82 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणामों को प्रभावित करता है।

Also read: ज्ञानवापी मामले को धार देने के लिए विहिप हरिद्वार में बनाएगा रणनीति

कोली समाज के युवा नेताओ के मुताबिक इस समाज मे साक्षरता दर की कमी है। लोगो के पास शिक्षा का अभाव है जो समाज को जाति और उपजातियों में विभाजित करने का अमुख कारण बना हुआ है। उनकी इसी रूढ़ीवादी सोच का फायदा चुनाव के दौरान राजनेता उठाते हैं और उन्हें अपने दल की ओर आकर्षित कर उनके वोट से सत्ता का स्वाद चखते है। वह उनके लिए कोई हितकारी काम नहीं करते न उन्हें कोई जरूरत के संसाधन उपलब्ध करवाते हैं लेकिन वह उनके साथ जाति का कार्ड खेलकर सत्ता का रसपान करते हैं।

Also read: Hardik Patel ने दिखाए तेवर, नेतृत्व पर लगाया बड़ा आरोप

न्यू समाज कोली क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजी सोलंकी ने कहा उनका दल समाज के युवा नेताओ को मजबूत करने व उन्हें एकजुट रहने का पाठ पढ़ा रहा है। कई लोग समाज को अलग अलग उपजातियों में विभक्त करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके विरोध में आवाज उठाने के लिए युवा तैयार है युवाओं ने अब राजनीतिक स्वार्थ के लिए अपने भविष्य को दांव पर लगाने से इंकार कर दिया है और लोगो को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास आरम्भ किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...